फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Accident, Private bus conductor crushed by another bus, died, was crossing the road to exchange money

Banda Accident: प्राइवेट बस कंडक्टर को दूसरी बस ने कुचला...मौत, पैसे फुटकर कराने सड़क कर रहा था पार

Wed, 11 Oct 2023 05:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Oct 2023 05:39 PM IST
सार

Banda News: मौके से भागने के लिए चालक ने बस की रफ्तार और बढ़ा दी, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस ने लोगों की मदद से बस की घेराबंदी कर पकड़ लिया। घायल को सीएचसी बबेरू ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Banda Accident, Private bus conductor crushed by another bus, died, was crossing the road to exchange money
सीएचसी के बाहर पंचनामा भरने की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट बस के परिचालक को दूसरी निजी बस ने कुचल दिया। सड़क पार करते वक्त यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन पुलिस ने लोगों की मदद से बस को घेरकर रोक लिया।

विज्ञापन

उसके बाद बस को कब्जे में ले लिया गया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बरौली आजम गांव निवासी राकेश (42) पुत्र चंद्रभूषण एक निजी बस में कंडक्टर है। बुधवार को प्राइवेट बस में सवारी लेकर बांदा से बबेरूर मुरवल स्टैंड पर पहुंचा था।
विज्ञापन

उस दौरान बंधे नोट मिलने पर उसके पास फुटकर पैसों की कमी हो गई। सड़क पार कर रुपये फुटकर कराने के लिए जा रहा था। तभी एक ट्रैवल्स एजेंसी की तेज गति से आ रही बस ने उसे कुचल दिया। हादसे से परिचालक बुरी तरह से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भागने के लिए चालक ने बस की रफ्तार और बढ़ा दी
मौके से भागने के लिए चालक ने बस की रफ्तार और बढ़ा दी, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस ने लोगों की मदद से बस की घेराबंदी कर पकड़ लिया। घायल को सीएचसी बबेरू ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी में पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक राकेश अपने पीछे पत्नी रेखा, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए। मृतक के पास सात बीघा जमीन है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed