फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Accident: death of old woman and young man in road accident, two injured

Banda Accident: सड़क हादसे में वृद्धा और युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

Thu, 11 May 2023 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 May 2023 09:58 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक व वृद्धा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda Accident: death of old woman and young man in road accident, two injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में भांजे की शादी से लौट रहे बाइक चालक युवक ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बाइक सवार को सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा और बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जसपुरा सीएचसी ले जाया गया। यहां एक युवक और वृद्धा ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हमीरपुर जिले के चुड़ियाना मोहल्ला निवासी संदीप निषाद (21) चचेरे भाई छोटू निषाद (20), बीरू निषाद (20) के साथ बाइक से क्योटरा, हमीरपुर निवासी भांजे सूरज की शादी में चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गांव बुधवार को गया था। गुरुवार की सुबह गांव लौट रहा था। पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा के सेखन डेरा निवासी रामदुलारी कुशवाहा (70) शौच के लिए जा रही थी। बाइक चालक संदीप ने टक्कर मार दी। टक्कर से वृद्धा गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन


हादसे में अनियंत्रित हुई बाइक को सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार संदीप, छोटू और बीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जसपुरा ले जाया गया। वहां संदीप और रामदुलारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटू और बीरू भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदुलारी के बेटे रज्जू कुशवाहा ने बताया कि वह पांच भाई हैं। उधर, मृतक संदीप के बड़े भाई अमित कुमार ने बताया कि वह चार भाई थे। यह सबसे छोटा है। हमीरपुर डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल का छात्र था। पैलानी थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि हादसे में मौत हुई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed