फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Balmol XI and Allenhouse XI won the matches

Kanpur News: बालमोल इलेवन और एलनहाउस इलेवन ने जीते मैच

Sun, 25 May 2025 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Balmol XI and Allenhouse XI won the matches
विजेता बालमोल इलेवन टीम के खिलाड़ी वारिस अली बने मैन ऑफ द मैच। - फोटो : संगठन
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर की 13वीं अंडर-12 जेएनटी क्रिकेट लीग के पहले मैच में बालमोल इलेवन ने मैप्पलवुड इलेवन को पांच विकेट से मात दी। दूसरे मैच में एलनहाउस इलेवन ने सोलोवेयर यूके इलेवन को 29 रन से हराया।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर खेले गए पहले मैच में मैप्पलवुड इलेवन ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन बनाए। इसमें आदित्य यादव ने सर्वाधिक 27 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में वारिस अली ने तीन, सूर्यांश, सिद्धार्थ व आर्यन यादव ने एक-एक को आउट किया।
विज्ञापन


जवाब में बालमोल इलेवन ने 23.5 ओवर में पांच विकेट पर 108 रन बनाकर मैच जीता। जीत में मांयन द्विवेदी ने 28 व संकल्प ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नक्षय पांडेय ने दो, विहान सिंह, शाश्वत व अनिकेत ने एक-एक को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेयर ऑफ द मैच वारिस अली को चुना गया। दूसरे मैच में किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर खेले गए मैच में एलनहाउस इलेवन ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाए। टीम से कृष्णा यादव ने 77 रन और सर्वेश कुमार ने 66 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में दिव्यांश शुक्ला ने तीन को आउट किया।


जवाब में सोलोवेयर यूके इलेवन पूरी टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 135 रन ही बना सकी। इसमें मिहिर सिंह ने 51 व श्रेयांश ने 60 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आयुष, तेजस, रंगनाथ व जियांश ने एक-एक विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच कृष्णा यादव को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed