फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Balloon stuck in girls neck, death due to suffocation, accident happened while inflating, mother said Give bac

UP: बच्ची के गले में फंसा गुब्बारा...दम घुटने से मौत, फुलाने के दौरान हुआ हादसा, मां बोली- 'मेरी बेटी लौटा दो'

Thu, 14 Dec 2023 09:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Dec 2023 09:33 AM IST
सार

Unnao News: पिता देवदत्त के अनुसार डॉक्टर ने गले में गुब्बारे का टुकड़ा फंसने से सांस नली बंद हो जाने और दम घुटने से मौत होने की बात कही है। मासूम की मौत से परिजनों में हड़कंप में मच गया है।

विज्ञापन
Balloon stuck in girls neck, death due to suffocation, accident happened while inflating, mother said Give bac
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में मौरावां थाना क्षेत्र के मोतीखेड़ा गांव में मुंह से गुब्बारा फुला रही छह साल की मासूम बच्ची का अचानक गुब्बारा फूट गया। मुंह में दबा हिस्सा गले में जाने से उसकी सांस की नली चोक हो गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मोतीखेड़ा निवासी देवदत्त की बेटी अभिलाषा (6) के चाचा मोहित कुमार के घर पर मंगलवार को हल्दी की रस्म थी। अभिलाषा भी अपनी मां रोनम के साथ गई थी, जहां वह गुब्बारों से खेलने लगी। फुलाने के दौरान गुब्बारा फूट गया और कुछ हिस्सा बच्ची के मुंह में रह गया
विज्ञापन

गुब्बारे को निगलने के प्रयास में वह उसके गले में फंस गया। हालत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना बुधवार को खेत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दम घुटने से मौत होने की बात कही
पिता देवदत्त के अनुसार डॉक्टर ने गले में गुब्बारे का टुकड़ा फंसने से सांस नली बंद हो जाने और दम घुटने से मौत होने की बात कही है। मासूम की मौत से परिजनों में हड़कंप में मच गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed