Unnao: गिट्टी लदा डंपर दूसरी लेन में खाली डंपर में भिड़ा, टायर फटने से हुआ था अनियंत्रित, हाईवे जाम
Unnao News: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पक्षी विहार के सामने बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां टायर फटने से अनियंत्रित अनियंत्रित गिट्टी लदा डंपर दूसरी लेन में खाली डंपर में भिड़ गया। इसकी वजह से हाईवे में दोनों तरफ जाम लग गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शनिवार सुबह लखनऊ की ओर जा रहा गिट्टी लदे डंपर का आगे का दाहिना टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए कानपुर की ओर जा रहे खाली डंपर में टकरा गया। कुछ ही देर में हाईवे पर दोनों तरफ पांच किमी लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र में पक्षी विहार के सामने कानपुर देहात के रजिस्ट्रेशन संख्या के गिट्टी लदे डंपर टायर फट गया। अनियंत्रित हुआ डंपर विपरीत लेन में पहुंच गया और कानपुर की ओर जा रहे खाली डंपर में टकरा गया।
हादसे में खाली डंपर का चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर खड़े होने से घटना स्थल के दोनों तरफ जाम लग गया। कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर करीब पांच किलोमीटर और लखनऊ की ओर का टोल प्लाजा तक वाहनों की कतारें लग गईं।
जेसीबी की मदद से डंपरों को हटवाया गया
पुलिस ने हाईड्रा और जेसीबी की मदद से डंपरों को हटवाया। इस दौरान लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को नवाबगंज सदर बाजार और कानपुर की जाने वाले वाहनों एतबारपुर लिंक मार्ग से निकाला गया। जाम में कई एम्बुलेंस, वीआईपी और प्रशासनिक अधिकारी भी फंसे।
गिट्टी को खाली करा डंपर को हटाया
एक मंत्री का भी काफिला जाम में फंसा रहा। मंत्री के सुरक्षा गार्ड ने मशक्कत के बाद वाहनों को निकलवाया। करीब पांच घंटे बाद दोपहर करीब दो बजे यातायात शुरू हुआ अजगैन कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि गिट्टी को खाली करा डंपर को हटवाकर यातायात शुरू करा दिया गया है।
डायवर्जन के बाद भी लखनऊ की ओर जा रहे भारी वाहन
लखनऊ में एक्सप्रेसवे निर्माण के चलते अधिकारियों ने लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग, उन्नाव-रायबरेली हाईवे से लखनऊ भेजा जा रहा है। इसके बाद भी डायर्वजन प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मी भारी वाहनों को लखनऊ की ओर भेज देते हैं।