फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   balika vadhu in Mahoba, police stopped child marriage, 22 year old groom and bride just 17 yeras old

Mahoba: नाबालिग दुल्हन की मांग भर रहा था 22 साल का दूल्हा, पुलिस ने पहुंचकर रुकवाई शादी, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 23 Feb 2023 04:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Feb 2023 04:59 PM IST
सार

महोबकंठ थाना क्षेत्र में प्रशासन की चुस्ती से एक बार फिर से एक नाबालिग बच्ची बालिका वधू बनने से बच गई। जानकारी के अनुसार, जनपद बांदा से महोबा के एक गांव बरात आई थी। यहां किसी ने लड़की के नाबालिग होने की सूचना दी और अधिकारियों ने पहुंचकर शादी रुकवाई।

विज्ञापन
balika vadhu in Mahoba, police stopped child marriage, 22 year old groom and bride just 17 yeras old
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिल में महोबकंठ थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बरात बिना दुल्हन बैरंग लौट गई। नाबालिग लड़की की शादी कराने की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच की। वधू पक्ष के लोग लड़की की उम्र से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं दिखा सके।

विज्ञापन

इस पर अधिकारियों ने शादी की रस्में रुकवा दीं। देर रात तक चली आरजू-मिन्नत के बाद कोई निष्कर्ष न निकलने पर दूल्हा और बराती लौट गए। जानकारी के अनुसार, जनपद बांदा निवासी इमरान की शादी थाना महोबकंठ के कोहनिया गांव में तय हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब नौ बजे बरात धूमधाम के साथ दरवाजे पर पहुंची। बरातियों के स्वागत सत्कार के बाद भोजन चल रहा था। तभी किसी व्यक्ति ने नाबालिग की शादी होने की सूचना जिला प्रशासन को दे दी। डीएम मनोज कुमार के निर्देश पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन के नहीं दिखा सके आधार कार्ड
समारोह स्थल पर एसडीएम कुलपहाड़ अरुण कुमार दीक्षित, सीओ हर्षिता गंगवार के अलावा बाल कल्याण विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। उन्होंने लड़की के आधार कार्ड व अन्य शैक्षिक अभिलेख मांगे, लेकिन परिजन लड़की का न तो आधार कार्ड दिखा सके और न ही कोई अन्य साक्ष्य दे सके।

परिजन करते रहे रस्में पूरी करने की मिन्नतें
इस पर प्रशासन ने शादी रुकवा दी। इस दौरान वर और वधू पक्ष के लोगों ने शादी की रस्में पूरी होने के लिए आरजू मिन्नत की, लेकिन अधिकारियों ने लड़की के बालिग न होने की बात कहते हुए बरात वापस ले जाने की बात कही। देर रात तक बात न बनने पर बरात बिना दुल्हन के लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed