फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Balidan Diwas: Shaheed Bhagat Singh lived in Kanpur for a long time in the name of Balwant Singh

बलिदान दिवस: बलवंत सिंह के नाम से काफी दिनों तक कानपुर में रहे शहीद भगत सिंह

Thu, 23 Mar 2023 11:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Mar 2023 11:08 AM IST
सार

अंग्रेज सैनिकों के छक्के छुड़ाने वाले शहीद भगत सिंह का कानपुर से गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने यहां पर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के साथ पत्रकारिता की। भगत सिंह ने बलवंत सिंह के नाम से प्रताप प्रेस में पत्रकार के रूप में काफी दिनों तक काम किया।

विज्ञापन
Balidan Diwas: Shaheed Bhagat Singh lived in Kanpur for a long time in the name of Balwant Singh
शहीद भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह का आज बलिदान दिवस है। अंग्रेज सैनिकों के छक्के छुड़ाने वाले भगत सिंह का कानपुर से भी गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने यहां पर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के साथ पत्रकारिता भी की। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति संगठन से जुड़े सर्वेश पांडेय निन्नी के अनुसार 1924 व 1926 में भगत सिंह पंजाब से कानपुर आकर सबसे पहले सुरेशचंद्र भट्टाचार्य से मिले थे।

विज्ञापन


भट्टाचार्य ने भगत सिंह की मुलाकात गणेश शंकर विद्यार्थी से कराई। इसके बाद वह छद्मनाम बलवंत सिंह के नाम से प्रताप प्रेस में पत्रकार के रूप में भी काफी दिनों तक काम किया। इसी के साथ वह आजादी की लड़ाई को लेकर होने वाली बैठकों में भी हिस्सा लेते रहे। सर्वेश पांडेय बताते हैं कि वह और उनकी संस्था से जुड़े लोग पिछले 30 साल से लाटूश रोड स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार की शाम सभी ने जाकर प्रतिमा की सफाई की। गुरुवार सुबह फूल चढ़ाए। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सिंह बागी ने सरकार से मांग की है कि शहीद भगत सिंह के साथ ही राजगुरू, सुखदेव की सामूहिक प्रतिमाएं फूलबाग चौराहे पर लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed