फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Balaji Medical Store's license revoked for selling narcotic drugs

Kanpur News: नशीली दवाएं बेचने वाले बालाजी मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त

Thu, 18 Dec 2025 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Balaji Medical Store's license revoked for selling narcotic drugs
कानपुर। नशीली दवाएं बेचने के मामले में रायपुरवा स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बुधवार को ड्रग विभाग ने निरस्त कर दिया। इससे पहले मेडिकल स्टोर में दवाओं की खरीद बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही एक नवंबर को संचालक सुमित केसरवानी के खिलाफ रायपुरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन



नशीली दवाएं बेचने की सूचना पर ड्रग विभाग ने 12 अक्तूबर को बालाजी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा तो ताला बंद मिला था। कई बार फोन करने के बावजूद संचालक सुमित मौके पर नहीं आया तो टीम ने स्टोर सील कर दिया था। 14 अक्तूबर को टीम फिर से मेडिकल स्टोर पर गई और संचालक के सामने ही नशीली दवाओं के शक में कई सैंपल लिए।
विज्ञापन


यहां पर टीम ने कोल्ड्रिफ फॉस्फेट सिरप की दो हजार शीशियां और अल्प्राजोलम की नौ हजार टेबलेट को सीज किया था। इनका उपयोग नशे के रूप में भी होता है। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक सुमित से इन दवाओं का लेखा जोखा मांगा पर वह इसे दिखा नहीं सके। इसके बाद एक नवंबर को विभाग ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब बुधवार को सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






अतुल उपाध्याय ने संभाला सहायक आयुक्त औषधि का अतिरिक्त कार्यभार

कानपुर। सहायक आयुक्त औषधि दिनेश तिवारी के बाद अब इस पद की जिम्मेदारी अतुल उपाध्याय ने संभाली है। वे आगरा में असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग भी हैं और यहां का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। वे शहर में दो दिन गुरुवार और शुक्रवार को रहेंगे। उन्होंने बुधवार को जिम्मेदारी संभालते ही बालाजी मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निरस्त किया और कहा कि आगे भी वे नशीली दवा का कारोबार करने वाले पर जांच के साथ कार्रवाई करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed