{"_id":"67f9756acc3299154b061aa5","slug":"balaji-maharajs-41st-two-day-annual-birth-anniversary-program-started-from-friday-kanpur-news-c-362-1-ka11006-121891-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में...
विज्ञापन
नेहरू नगर में आयोजित सुंदरकांड के उपरांत श्री बालाजी की आरती करते श्रद्धालु ।
- फोटो : Samvad
कानपुर।
बालाजी महाराज (घाटा मेहंदीपुर वालों) के 41वें दो दिवसीय वार्षिक जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुक्रवार से शुभारंभ हुआ। इस माैके पर नेहरूनगर स्थित श्री बालाजी मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालर, गुब्बारे और फूलों से सजाया गया।
दिनभर बालाजी महाराज के दर्शन और पूजन करने वालों का तांता लगा रहा। वहीं, मंदिर परिसर भजन गूंजता रहा। रात नौ बजे आनंदेश्वर मंदिर के रमेशपुरी महाराज, जाजमऊ सिद्धनाथधाम के महंत बालयोगी अरुण चैतन्य पुरी महाराज, पनकी धाम मंदिर के महंत कृष्णदास महाराज और डंडी आश्रम के उदितानंद महाराज ने मंदिर में ज्योति प्रज्ज्वलित की। आरती के बाद भोग लगाया गया।
रात्रि जागरण में गायकों ने बालाजी महाराज के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। बजरंग लीनो अवतार बधाई हो-बधाई हो, दुनिया चले न श्रीराम के बिना, राम न चले हनुमान के बिना, श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए जयकारे लगाते रहे। यहां पर मंदिर प्रबंधक व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक गीता अग्रवाल आदि रहे।