{"_id":"6465f1d19695bfc41208ed4f","slug":"bajrang-dal-will-show-the-kerala-story-film-for-free-the-official-said-hindu-girls-need-to-be-made-aware-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बजरंग दल फ्री में दिखाएंगे- द केरल स्टोरी फिल्म, पदाधिकारी बोले- हिंदू लड़कियों को जागरूक करने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बजरंग दल फ्री में दिखाएंगे- द केरल स्टोरी फिल्म, पदाधिकारी बोले- हिंदू लड़कियों को जागरूक करने की जरूरत
Thu, 18 May 2023 03:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 18 May 2023 03:22 PM IST
सार
Kanpur News: बजरंग दल हिंदू लड़कियों को द केरला स्टोरी फिल्म फ्री में दिखाएगा। जिला संयोजक कृष्णा तिवारी ने बताया कि संगठन से जल्द ही अनुमति लेकर कार्ययोजना पर अमल किया जाएगा। हमारी एक कोशिश है कि हिंदू बहने इस फिल्म को जरूर देखें।
विज्ञापन
बजरंग दल का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बजरंग दल जिला संयोजक कृष्णा तिवारी की ओर से नगर में मुस्लिम बस्तियों के आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को केरला स्टोरी फिल्म दिखाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से अभी इस पर अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि जल्द ही अनुमति लेकर रविवार को यह फिल्म छात्राओं को दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना बनाई जा रही है कि पूरे शहर में एलईडी स्क्रीन के जरिए भी इस फिल्म को जगह-जगह दिखाया जाएगा। शहर के बालिका स्कूलों के बाहर पोस्टर के माध्यम से मुफ्त में फिल्म देखने के लिए हिंदू बहनों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि द केरला स्टोरी फिल्म ने लव जिहाद करने वालों को बेनकाब किया गया है। यह दिखाया गया है कि सीधी-साधी, भोली-भाली हिंदू बहनों को विशेष समुदाय के लोग लव जिहाद का शिकार बनाते हैं। कैसे उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी जाती है। इस फिल्म को हर हिंदू बहन को देखनी चाहिए।
विज्ञापन