{"_id":"66ef1dd415649df19f081417","slug":"bajra-crop-submerged-due-to-increase-in-water-level-of-sengar-river-etawa-news-c-216-1-etw1002-116129-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सेंगर नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबी बाजरे की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सेंगर नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबी बाजरे की फसल
विज्ञापन
10 गांवों के 50 से अधिक किसानों की 400 बीघा जमीन जलमग्न हो गई
फोटो 24::
बकेवर। क्षेत्र से गुजरने वाली सेंगर नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया है। इससे किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। जलस्तर बढ़ने से किसानों को फसल के नुकसान चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि तहसील और ब्लॉक में जानकारी देने के बाद भी समस्या की जानकारी लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा है।
महेवा ब्लॉक क्षेत्र के दो सौ बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई है। ज्यादा दिनों तक जलभराव की स्थिति होने से बाजरा व धान, मूंग व उड़द की फसलें बर्बाद हो जाएगी। ग्राम पृथ्वीरामपुर, पटिया, खितौरा,इंद्राउखी सहित करीब 10 गांवों के 50 से अधिक किसानों की 400 बीघा जमीन जलमग्न हो गई हैं। चटोरपुर निवासी गजेंद्र यादव ने बताया कि नदी में अधिक पानी आ जाने की वजह से उनकी दो बीघा बाजरे की फसल जलमग्न हो गई वहीं अन्य गांव भी प्रभावित हुए हैं। किसान गिरीश नारायण यादव, राघवेंद्र यादव, अवनीश,भूरे सिंह त्रिपाठी, सुनील दीक्षित, ओमप्रकाश त्रिपाठी, दयाशंकर, बंगाली सविता, राजेश यादव की फसलें भी जलमग्न है। इन किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ के पानी में जल्दमग्न फसल के नुकसान का आंकलन कर उनके नुकसान की भारपाई की जाए। (संवाद)