फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bag theft incident suspected in Ahmedabad Express

अहमदाबाद एक्सप्रेस में बैग चोरी की घटना संदिग्ध, पांचवें दिन भी नहीं लगाया जा सका चोर का पता

Mon, 16 Mar 2020 12:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Mar 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Bag theft incident suspected in Ahmedabad Express
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद जिले में अहमदाबाद एक्सप्रेस में बैग चोरी की घटना का जीआरपी पांचवें दिन भी खुलासा नहीं कर सकी है। जीआरपी की नजर में यह घटना संदिग्ध है। अब मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना पूरी तरह गलत लग रही है।
विज्ञापन


अहमदाबाद से लखनऊ जा रहे गुजरात के अहमदाबाद निवासी विराज का बैग चोरी होने के मामले में जीआरपी शनिवार तक आरोपी के पास तक पहुंचने की बात कह रही थी, मगर रविवार को घटना ही संदिग्ध बता दी। जीआरपी के अनुसार मुकदमा दर्ज कराने वाला विराज गृहमंत्री अमित शाह का भतीजा होने की झूठी बात कह रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने जिस सीट पर शक जाहिर किया था, उसकी पड़ताल की, मगर मामला सही नहीं पाया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि बैग चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा है। मुकदमा दर्ज कराने वाला गृहमंत्री का भतीजा नहीं है। उन्होंने इस मामले की 90 प्रतिशत जांच कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed