फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bag full of eighteen lakh and eighty thousand rupees stolen from State Bank

 स्टेट बैंक से 18.80 लाख रुपये से भरा बैग चोरी

Tue, 26 Jun 2018 07:47 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 26 Jun 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
bag full of eighteen lakh and eighty thousand rupees stolen from State Bank
स्टेट बैंक में जांच करते एएसपी अनूप कुमार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पुरवा कोतवाली क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक की शाखा से सोमवार को दोपहर बाद 18.80 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। कर्मचारियों और ग्राहकों की उपस्थिति के बावजूद दो युवकों ने यह करतूत की। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक बैग ले जाते दिखे हैं। इन रुपयों को जमा कराने के लिए एक पेट्रोल पंप का मुनीम बैग में लेकर आया था। पेट्रोल पंप मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कानपुर नगर के गणेशनगर मोहल्ला निवासी इंद्रपाल वर्मा का उन्नाव में पुरवा-मौरावां मार्ग स्थित दुर्गापुर मोहल्ले में पेट्रोल पंप है। सोमवार को केशवपुरम, कानपुर निवासी मुनीम हाकिम सिंह कार चालक विवेक बाजपेई के साथ स्टेट बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे। चालक कार में ही बैठा रहा। दोपहर 1:40 बजे मुनीम ने कैश गिनने वाली मशीन पर बैग रखा और रुपये आरटीजीएस कराने के लिए फार्म लेने को मुड़े। इसी दौरान उनका बैग गायब हो गया। मुनीम ने बैंक मैनेजर विवेक दीक्षित को बताया। उन्होंने काफी तलाश कराई, लेकिन बैग का पता नहीं चला। मुनीम की सूचना पर पेट्रोल पंप मालिक इंद्रपाल वर्मा बैंक आ गए। मुनीम ने बताया कि बैग में शनिवार, रविवार और सोमवार के आधेे दिन का कैश था। पंप मालिक के हस्ताक्षर किए हुए पांच ब्लैंक चेक भी थे।

विज्ञापन


कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो 19-20 साल उम्र के दो युवक दिखे। एक रुपये गिनने वाली मशीन के पास खड़ा था, तो दूसरा मोबाइल पर बात कर रहा था। जैसे ही मुनीम फार्म लेने को मुड़ा, युवक बैग उठाकर चल दिया। उसका साथी भी फोन पर बात करते हुए बाहर चला गया। कोतवाल ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। बैंक मैनेजर विवेक दीक्षित ने बताया कि पीड़ित ने नगदी काउंटर पर कैश रखने की जगह कैश मशीन पर रखा था। इसकी भी जांच कराई जाएगी। सूचना पर एएसपी अनूप कुमार, सीओ विवेक रंजनराय के साथ ही क्राइम व सर्विलांस टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed