फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bad words written in online class

दुस्साहस: चल रही थी ऑनलाइन क्लास, छात्र की आईडी बना शामिल हुआ और लिखीं शर्मनाक बातें

Wed, 12 May 2021 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 May 2021 09:33 PM IST
सार

30 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति हाईस्कूल की क्लास में एक छात्र के नाम से आईडी बनाकर शामिल हुआ था। चैटिंग पर अभद्र बातें लिखीं। शिक्षक ने उसे क्लास से रिमूव कर दिया था।

विज्ञापन
bad words written in online class
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जवाहर नगर स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की ऑनलाइन क्लास में पिछले दिनों एक अज्ञात युवक ने अपशब्द लिखे। प्रधानाचार्य ने नजीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रधानाचार्य राम मिलन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन क्लास गूगल मीट एप्लीकेशन से कराई जाती है।
विज्ञापन


30 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति हाईस्कूल की क्लास में एक छात्र के नाम से आईडी बनाकर शामिल हुआ था। चैटिंग पर अभद्र बातें लिखीं। शिक्षक ने उसे क्लास से रिमूव कर दिया था। दो दिन बाद वह फिर दूसरे छात्र के नाम से क्लास में शामिल होकर छात्रों व शिक्षकों के बारे में अपशब्द लिखने लगा।
विज्ञापन


विरोध पर गाली-गलौज की। प्रधानाचार्य ने बताया कि अपराधी कोई जानकार ही प्रतीत हो रहा है जो क्लास के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को भी जानता है। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि साइबर सेल टीम की मदद से अपराधी का पता लगाया जा रहा है। आईपी एड्रेस पता लगाने के लिए गूगल से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed