फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bad road of Kanpur Metro route: Cyclist fell into pit under IIT metro station, crushed by roadways bus

कानपुर मेट्रो रूट की खराब सड़क: आईआईटी मेट्रो स्टेशन के नीचे गड्ढे में गिरा साइकिल सवार, रोडवेज बस ने कुचला

Fri, 29 Oct 2021 07:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Oct 2021 07:51 AM IST
विज्ञापन
Bad road of Kanpur Metro route: Cyclist fell into pit under IIT metro station, crushed by roadways bus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर मेट्रो रूटा का काम भले ही तेजी से हो रहा हो लेकिन उसके नीचे की सड़कों का हाल बहुत खराब है। बड़े-बड़े गड्ढे, धूल उड़ाती सड़क अब जानलेवा भी हो गई है। आईआईटी मेट्रो स्टेशन के नीचे खराब सड़क पर उभरे बड़े गड्ढे में फंसकर गुरुवार को साइकिल सवार प्राइवेटकर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन


गड्ढे में फंसी साइकिल अनियंत्रित होकर जैसे ही गिरी तभी पीछे से आ रही बस ने साइकल सवार को कुचल दिया। हादसा भले ही बस से हुआ हो लेकिन मौत का रास्ता खराब सड़क ने ही दिखाया। नानकारी के चंदेल गेट निवासी विमल पांडेय (44) पनकी इंडस्ट्रियल एरिया की एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे।
विज्ञापन


गुरुवार शाम वह ओवर टाइम ड्यूटी करने के लिए साइकिल से प्रिंटिंग प्रेस जा रहे थे। रास्ते में आईआईटी मेट्रो स्टेशन के नीचे अचानक उनकी साइकिल सड़क पर बने गड्ढे में फंस गई। इससे वह अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर जा गिरे। इससे पहले कि वह संभल पाते, पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस उनका सिर कुचलते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान वहां जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने शव को हटाकर यातायात सुचारु कराया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed