फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bachcha gang stealing goods from vehicles

वाहन से सामान पार कर रहा बच्चा गैंग

Sun, 25 Jul 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bachcha gang stealing goods from vehicles
कानपुर देहात। अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे अक्सर होने वाली टप्पेबाजी की घटनाओं में बच्चा गैंग शामिल है। कस्बे के ही 12 साल से कम उम्र के कुछ बच्चे भीख मांगने के दौरान कार से बैग व मोबाइल लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने इसमें शामिल कुछ बच्चों को चिह्नित किया है। उनसे पूछतांछ के आधार पर एक लैपटॉप भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

अकबरपुर ओवर ब्रिज चौराहा पर अक्सर बाइक व कार सवार लोगों से टप्पेबाजी व चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस के लिए सिरदर्द बनी इन घटनाओं में कोतवाल ने छानबीन कराई तो बच्चों के एक गैंग के कारनामे उजागर हुए। इनके साथ एक शातिर महिला भी शामिल है। वह बच्चों पर नजर रखती है। बच्चे भीख मांगते हुए गाड़ियों के पास पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद वहां कभी रुपये गिरने, तो टायर पंचर होने की बात कहकर कार सवार लोगों का ध्यान भटकाते हैं। लोग जल्दी से बच्चों की इस हरकत को समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में मौका मिलते ही भीख मांगने वाले बच्चे कार से बैग, मोबाइल लेकर फरार हो जाते हैं। इसी तरह कई बार कार सवार लोग ओवर ब्रिज के पास स्थित होटलों में चाय, पानी के लिए चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गेट लॉक न होने पर बच्चा गैंग खिड़की खोलकर कार से कीमती सामान लेकर फरार हो जाता है। 15 जुलाई को कार सवार महिला से चौराहे पर बच्चों ने कार का पहिया पंचर होने की बात कही। महिला पहिया देखने लगी इस बीच बैग व मोबाइल पार कर दिया गया। बैग में 50 हजार रुपये थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
इसके बाद 19 जुलाई को ओवर ब्रिज के पास खड़ी कस्बे के ही एक युवक की कार से बैग लेकर दो बच्चे भाग गए थे। बैग में लैपटॉप था। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने चोरी करने वाले बच्चों की तलाश शुरू की।
इस दौरान चोरी गया लैपटॉप एक बच्चे के पास से बरामद हुआ। मामले में युवक ने बच्चों की ओर से वारदात को अंजाम देने के चलते रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने चोरी करने वाले बच्चे के अभिभावकों को उन पर नजर रखने की हिदायत दी।

12 साल से कम उम्र के बच्चे चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बच्चों से पूछताछ के बाद एक लैपटॉप भी बरामद कर लिया गया है। पीड़ित रिपोर्ट लिखाने को तैयार नहीं है। आरोपी बच्चों के माता पिता को हिदायत दी गई है बच्चे भविष्य में ऐसी घटनाएं न करें।
- तुलसीराम पांडेय कोतवाल अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed