फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   baby girl kidnapped by masked kidnapper

11 साल की बच्ची को घर से किया अगवा, जंगल में रोती मिली

Mon, 08 May 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 May 2017 09:18 AM IST
सार

इटावा की घटना, पुलिस को चार घंटे बाद बीहड़ में रोती मिली
पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट 

विज्ञापन
baby girl kidnapped by masked kidnapper
डेमो

विस्तार

इटावा के लवेदी पांच नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार रात लवेदी थाने के एक गांव की 11 वर्षीय बालिका को उसके घर से अगवा कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। इस बीच बच्ची भी बदमाशों को चकमा देकर बच निकली। पुलिस ने चार घंटे बाद बीहड़ में रोती मिली बच्ची का मेडिकल कराया है। वारदात के पीछे आपसी रंजिश का पता चला है। पिता की तहरीर पर लवेदी थाने के नवादा खुर्दकला गांव के पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


बच्ची के माता-पिता शनिवार रात गांव में ही एक शादी समारोह में गए थे। घर पर बालिका और उसकी 10 साल की छोटी बहन ही थीं। रात करीब नौ बजे पांच नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और बालिका को उठाकर बीहड़ की ओर ले गए। छोटी बहन ने पड़ोस में रहने वाले ताऊ हरिश्चंद्र को घटना बताई। हरिश्चंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी होते ही एसएसपी शिवहरी मीना, एएसपी राम किशुन यादव, सीओ भरथना शिव राज के अलावा आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। तुरंत पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस को रात करीब ढाई बजे बालिका बीहड़ में रोते मिली। उसने बताया कि बदमाश नशे में थे। एक बदमाश पानी लेने गया तो वह मौका पाकर भाग निकली। बालिका के पिता ने नवादा खुर्दकला गांव के सनी पुत्र मुनेंद्र सिंह, छोटे पुत्र राम जी सिंह चौहान, पुष्पेंद्र पुत्र रामवीर सिंह, रिशू पुत्र मचल सिंह और लल्ला पुत्र बृजपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। एसएसपी शिव हरी मीना ने बताया कि पांचों आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में बालिका के चचेरे भाई से इन लोगों की रंजिश का पता चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed