{"_id":"5955f67c4f1c1b93538b45bd","slug":"babur-does-not-keep-name-of-mosque-in-his-name-if-he-was-honest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबर ईमानदार होता तो मस्जिद का नाम अपने नाम पर नहीं रखताः इंद्रेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबर ईमानदार होता तो मस्जिद का नाम अपने नाम पर नहीं रखताः इंद्रेश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 08:00 AM IST
विज्ञापन
बाबर पर इंद्रेश कुमार ने दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार ने मुगल शासक बाबर को लेकर बड़ा बयान दिया है। इंद्रेश कानपुर के जाजमऊ में लेदर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के ईद मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने मुस्लिमों को ईद की बधाई दी। कार्यक्रम में उनसे टेनरी मालिकों और सूफी संप्रदाय से जुड़े मुस्लिमों ने मुलाकात की। इंद्रेश ने कहा कि बाबर इंसाफ पसंद शासक नहीं था। उसने मंदिर की जगह पर मस्जिद बनवाई। अगर वह ईमानदार होता तो मस्जिद का नाम अपने नाम पर नहीं रखता क्योंकि शासक के पास किसी चीज की कमी नहीं होती है।
इंद्रेश कुमार
गुरुवार को कानपुर में जाजमऊ के दीक्षित मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में इंद्रेश ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों में गाय पवित्र मानी गई है। गाय का जिक्र कुरान की सूरह बकरा में भी है। जिस तरह गीता का पालन करने वाले अच्छे होते हैं, वैसे ही सच्चे कुरान और हदीस का पालन करने वाले भी अच्छे होते हैं। शरीयत में कुछ लोगों ने नई-नई चीजें जोड़ ली हैं। तीन तलाक का कुरान में कहीं जिक्र नहीं है। यह एक कुप्रथा है, जिसका शिकार मुस्लिम महिलाएं हो रही हैं।
इंद्रेश कुमार
इंद्रेश ने कहा कि कश्मीर में फैली अशांति अलगाववादियों की वजह से है। उन्हें पाकिस्तान का सहयोग प्राप्त है, जिसका इस्तेमाल वह युवाओं को भटकाने में कर रहे हैं। अगर पाकिस्तान नहीं सुधरा तो 1971 में जिस तरह पाकिस्तान बंटा, उसी तरह उसे आगे भी अंजाम भुगतना होगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रभारी महिरध्वज सिंह, कानपुर प्रांत के सह संयोजक समी अंसारी, उन्नाव के रईस खान, मोहम्मद तारिक, शमीम हामिद समेत काफी मुस्लिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार
आरएसएस को समर्थन का संकेत
टेनरी मालिकों ने ईद मिलन समारोह में आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार को बुलाकर संघ को अपने समर्थन का दावा किया है। इसके पहले वे लोग मोहन भागवत के भाई अनंत भागवत और पीएम मोदी के करीबी जफर सरेशवाला को जाजमऊ बुला चुके हैं। टेनरी मालिकों का हमेशा से यह कहना रहा है कि गंगा सफाई के लिए वे लोग भी कटिबद्ध हैं लेकिन इसके लिए सिर्फ उनके चर्म उद्योग को ही निशाना न बनाया जाए। इस कार्यक्रम में टेनरी मालिक नैयर जमाल, आसिफ इकबाल, महफूज अख्तर, कुलवेशचंद्र दीक्षित, हाजी अबरार, इब्राहिम आदि मौजूद रहे।