फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   babli kol dacoit gang robber arrested

दबोचा गया डाकू बबुली गैंग का 'बच्चा कोल', पुलिस ने इस तरह बिछाया था जाल

Wed, 19 Dec 2018 10:23 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 19 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
babli kol dacoit gang robber arrested
पुलिस गिरफ्त में पांच हजार का इनामी बच्चा कोल - फोटो : अमर उजाला
साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग के सदस्य लालापुर निवासी डाकू बच्चा कोल को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। उस पर पांच हजार का इनाम व नयागांव मप्र समेत चित्रकूट जिले के कई थानों में आधा दर्जन अपहरण, धमकी, रंगदारी और फिरौती वसूलने व मारपीट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


यूपी के चित्रकूट जिले में आईजी रीवा उमेश जोगा व एसपी सतना संतोष गौर के निर्देश पर नयागांव थाना प्रभारी के पी त्रिपाठी की टीम ने थानाक्षेत्र के लालापुर गांव के पास डकैतों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी की। अपने घर लालापुर में मौजूद डाकू बच्चा कोल ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


बच्चा कोल पुत्र श्रीफल उर्फ रामफल की कई साल से तलाश थी। वह पहले यूपी व एमपी से 80 हजार के इनामी चुन्नी पटेल उर्फ मेहमान के साथ रहता था। चुन्नी के मारे जाने के बाद से बच्चा जंगल छोड़कर भाग गया था। 2015 में डाकू चुन्नी पटेल गैंग के साथ तेंदू पत्ता तोड़ान का काम कर रहे बालाघाट मप्र के नवेगांव रामचापली निवासी ठेकेदार शंकर लाल पुत्र सिरवत लोधी को पीटकर रंगदारी मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed