फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Baba kept woman hostage for two years

बाबा ने महिला को दो साल तक बंधक बनाकर रखा, जानें कैसे जान बचाकर निकली महिला

Fri, 29 Sep 2017 11:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 29 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Baba kept woman hostage for two years
डेमो पिक

विज्ञापन
इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कबूली निवासी श्री पाल की पत्नी निर्मला 30 सितम्बर 2015 को अपने घर से बाजार करने के लिए बसरेहर आ रही थी तभी रास्ते में एक बाबा उसे मिल गया। बाबा उसे बातों में फसाकर अपने साथ ले गया। निर्मला के घर न पहुंचे पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नही लग सका।

 

बाबा निर्मला को गुजरात कानपुर के अलावा अन्य स्थानों पर घुमाता रहा। बाद में वह औरैया जिले के वसुधरा गांव में लेकर रहने लगा। बाबा निर्मला को किसी से मिलने नहीं देता था। वह उसे बंधक बनाकर रहता था। कुछ दिन पूर्व महिला को मौका मिल गया और उसने बाबा से मिलने आने वाले एक व्यक्ति को अपना पता देकर घर पर खबर करने की विनती की।

विज्ञापन

 

उस व्यक्ति ने निर्मला के पति को सूचना दी। पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर महिला को बरामद कर लिया। महिला ने बताया कि बाबा उसे बंधक बनाकर रखता था जैसे ही उसे मौका मिला उसने एक व्यक्ति के माध्यम से पति को खबर करा दी बाद में पुलिस ने उसे उसके चंगुल से मुक्त कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed