{"_id":"5e2813b68ebc3e4adc1eed44","slug":"ba-student-dies-after-being-hit-by-rajdhani-train-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: राजधानी ट्रेन से कटकर बीए की छात्रा की मौत, रेल पटरी पार करते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: राजधानी ट्रेन से कटकर बीए की छात्रा की मौत, रेल पटरी पार करते वक्त हुआ हादसा
Wed, 22 Jan 2020 04:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Jan 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
राजधानी ट्रेन से कटकर बीए की छात्रा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में थरियांव के रसूलाबाद क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन पार करते समय बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की राजधानी ट्रैन से कटकर मौत हो गई। थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव के किसान गुलाब सिंह की पुत्री रिंकी यादव (18) थरियांव के सरला देवी श्रीराम डिग्री कॉलेज में छात्रा थी।
प्रतिदिन की भांति अपने गांव से थरियांव साइकिल से कॉलेज जाती थी। बुधवार सुबह रसूलाबाद क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज में न चलकर नीचे से ही चार लड़कियां साइकिल से रेलवे लाइन पार कर रही थीं। सहेलियां रेलवे लाइन पार कर गई लेकिन रिंकी प्रयागराज से कानपुर की तरफ तेज रफ्तार से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई।
साइकिल सहित छात्रा का शव क्षत-विक्षत हो गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।