फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   azadi ka amrit mahotsav, Nehru ji had laid the foundation of Tilak Hall

अमृत महोत्सव: नेहरू जी ने रखी थी तिलक हॉल की नींव, आंदोलनों को धार देने महात्मा गांधी यहां सात बार आए थे

Tue, 09 Aug 2022 01:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Aug 2022 01:36 PM IST
सार

तिलक हॉल के निर्माण के बाद 1942 की अगस्त क्रांति (भारत छोड़ो आंदोलन) समेत कई आंदोलनों की रणनीति इसी हॉल में बैठकर बनी थी। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों की गिरफ्तारी भी इस हॉल से हुई थी। आंदोलनों को धार देने के लिए महात्मा गांधी खुद ही सात बार यहां आ चुके हैं।

विज्ञापन
azadi ka amrit mahotsav, Nehru ji had laid the foundation of Tilak Hall
शिवाला स्थित तिलक हॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के आंदोलनों की पृष्ठभूमि रहे शिवाला स्थित तिलक हॉल ने गुलामी जंजीरें तोड़ते हुए नए भारत को भी देखा है। 15 अगस्त 1947 की उस सुबह का भी गवाह है, जब देश ने आजादी पाई थी। 1925 में कानपुर में कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान तिलक हॉल को बनाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन


1925 में नवाबों से जमीन खरीदी गई, 24 सितंबर 1931 को जवाहर लाल नेहरू ने नींव रखी और 24 जुलाई 1934 को महात्मा गांधी ने इसका उद्घाटन किया था। उस वक्त इसके प्रबंधक नारायण प्रसाद अरोड़ा थे। यह तिलक मेमोरियल सोसाइटी की संपत्ति है, जिसके वर्तमान चेयरमैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता श्रीप्रकाश जायसवाल हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता 84 साल के शंकर दत्त मिश्रा बताते हैं कि निर्माण के समय यहां केवल टीन शेड हुआ करता था। पास में पार्क है, जिसमें क्रांतिकारी बैठक करते और व्यायामशाला में लाठी चलाना सीखते थे। फिलहाल पार्क को नगर निगम को सौंप दिया गया है। अब उसका नाम श्रद्धानंद पार्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक हॉल के निर्माण के बाद 1942 की अगस्त क्रांति (भारत छोड़ो आंदोलन) समेत कई आंदोलनों की रणनीति इसी हॉल में बैठकर बनी थी। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों की गिरफ्तारी भी इस हॉल से हुई थी। आंदोलनों को धार देने के लिए महात्मा गांधी खुद ही सात बार यहां आ चुके हैं।

कांग्रेस की विचारधारा से अलग होने के बावजूद चंद्रशेखर आजाद भी अक्सर तिलक हॉल आया करते थे। तीन बार सुभाष चंद्र बोस भी यहां पर आए हैं। तिलक हॉल के कार्यालय सचिव राधेश्याम कश्यप ने बताया कि हर साल 15 अगस्त में यहां आजादी का जश्न मनाया जाता है। जश्न 14 अगस्त की रात से ही शुरू हो जाता है। इस समय यहां पर कांग्रेस पार्टी का कार्यालय संचालित है। इसके साथ में अशोक लाइब्रेरी है, जिसमें गांधी साहित्य की किताबें मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed