फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ayushman Mela: Doctors' arbitrariness weighs heavily on patients

आयुष्मान मेला : डॉक्टरों की मनमानी मरीजों पर भारी

Mon, 01 Jan 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Mela: Doctors' arbitrariness weighs heavily on patients
फर्रुखाबाद/शमसाबाद। शासन के निर्देश पर रविवार को सीएचसी व पीएचसी पर लगने वाले आयुष्मान मेले में डॉक्टरों की मनमानी मरीजों पर भारी पड़ रही है। एलटी न होने से मरीजों की जांच भी नहीं हो पा रही है। फार्मासिस्टों के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं देकर शासन की मंशा पर पानी फेरा जा रहा है।
विज्ञापन


जिले की स्वास्थ्य सेवाएं पूरे साल लचर रहीं। वर्ष अंतिम दिन सीएचसी व पीएचसी पर लगे आयुष्मान मेलों में कोई सुधार की उम्मीद भी नहीं दिखी। बढ़पुर ब्लाॅक की एक मात्र पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग में डॉक्टर व एलटी की तैनाती न होने से फार्मासिस्ट के भरोसे संचालित है। यहां आयुष्मान मेले में डॉ.ऋषिनाथ गुप्ता मरीज देखकर दोपहर दो बजे चले गए। इसके बाद आने वाले मरीज फार्मासिस्ट अरविंद यादव ने देखे। कुल 73 मरीजों में 32 मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। एलटी न होने से किसी की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शहर की पीएचसी आईटीआई में दो बजे तक 9 मरीज पहुंचे। यहां डॉक्टर, फार्मासिस्ट व एलटी न होने से स्टाफ नर्स अरुणा ने लाल-पीली गोलियां देकर मरीजों को टरका दिया। पीएचसी नवदिया में डॉक्टर तैनात हैं, लेकिन एलटी न होने से जांच ठप रही। खास बात तो यह है कि कोई भी स्वास्थ्य अधिकारी आयुष्मान मेले का निरीक्षण करने भी नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलटी न होने से बिना जांच के लौटे मरीज
शमसाबाद। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में काफी दिनों से डॉक्टर नहीं आते और न ही कोई एलटी तैनात है। फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने आयुष्मान मेले में आए 30 मरीज देखकर दवाई दी। किसी की जांच नहीं हो सकी। पीएचसी पसियापुर में 20 मरीज पहुंचे। यहां डॉ.रूपेश ने मरीज देखे, लेकिन एलटी न होने से बिना जांच के ही मरीज लौट गए। पीएचसी रोशनाबाद में डॉ.स्मिता त्रिपाठी ने 40 मरीज देखे तो फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार ने दवा वितरित की। एलटी न होने से जांच नहीं हो सकी। (संवाद)



नोडल अधिकारी व सीएचसी प्रभारियों से मांगेंगे जवाब
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि आयुष्मान मेले की व्यवस्था सुधारने के लिए उन्होंने नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। अनुपस्थित डॉक्टरों, नोडल अधिकारी एसीएमओ व सीएचसी प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed