फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Awareness rally organized regarding crop residue management

Kanpur News: फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Fri, 12 Dec 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 12 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally organized regarding crop residue management
कानपुर देहात। कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर की ओर से गुरुवार को जैतीपुर, कुतलिया में किशौरा के ज्वाला देवी जनता इंटर कॉलेज के स्कूली बच्चों के सहयोग से फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान मृदा वैज्ञानिकों ने फसल अवशेष से होने वाले नुकसान को लेकर किसानों को जानकारी भी दी।
विज्ञापन

मृदा वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने कहा कि धान की पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। इसलिए कोई भी किसान पराली को न जलाए। उन्होंने कहा कि जनपद में फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि धान की पराली को खेत में नीचे दबाने में कारगर साबित हुई है। इससे पराली को जलाने पर जो पर्यावरण प्रदूषण होता है उसे बचाव होगा। साथ ही जमीन में इसके गलने पर खेत की पैदावार शक्ति बढ़ेगी। जिससे फसल की पैदावार बढ़ेगी और बीमारी से भी बचाव होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जमीन के ऊपर सख्त परत होती है। वह इससे खत्म हो जाती है और खेत की पानी को सोखने की शक्ति बढ़ जाती है। जिससे फसल की पैदावार में बढ़ोत्तरी होती है। खेत की परली न जलाकर नवीन कृषि यंत्रों के माध्यम से खेत की पराली को बाहर निकाले व जमीन में दबाने का काम करें। उद्यान वैज्ञानिक डॉ.अरुण कुमार सिंह फसल अवशेष से बागों में मल्चिंग के बारे में जानकारी दी। प्रसार वैज्ञानिक डॉ. राजेश राय ने नवीनतम आधुनिक कृषि यंत्रों के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को बताया। इस अवसर पर फसल अवशेष प्रबंधन पर छात्र-छात्राओं के मध्य निबंध, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। यहां स्कूल के प्रधानाचार्य राम कुमार पाल, नीरज कुमार, संदीप कुमार, वीर सिंह पाल, प्रिया देवी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed