{"_id":"697fae245a9187f2780d3879","slug":"awareness-created-for-cultivation-of-medicinal-and-aromatic-plants-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-137759-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: औषधीय, सुगंधित पौधों की खेती के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: औषधीय, सुगंधित पौधों की खेती के लिए किया जागरूक
Mon, 02 Feb 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के हृदयपुर गोकुला में रविवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एक उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विस्तार इकाई, सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र कानपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 75 किसानों और महिलाओं ने भाग लिया।
सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र के प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने अतिथियों का परिचय कराया और कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती से व्यावसायिक उपयोग और उद्यम स्थापित करने की जानकारी दी। बताया कि आप क्षेत्र में लेमनग्रास, सिट्रोनिला और पमारोसा जैसी फसलों को तैयार कर सकते हैं। उन्होंने इस पर विशेष चर्चा कर जानकारी दी। सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता के बारे में बताया।
प्रगतिशील किसान समर सिंह भदौरिया ने कृषि से अधिक लाभ के लिए उत्पादों के रूप परिवर्तन का सुझाव दिया। आर के त्रिपाठी ने लेमनग्रास की खेती तथा मनरेगा जैसी सरकारी सुविधाओं के बारे में बताया। महिलाओं ने अगरबत्ती व धूपबत्ती उद्योग में रुचि दिखाई और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।