झींझक (कानपुर देहात)। कस्बे में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा होने पर शनिवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल युवा के प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ चौकी पहुचकर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
14 सितंबर को झींझक के रूरा रोड पर घनश्याम सिंह तोमर की दुकान से रुपयों से भरी गुल्लक चोरी हुई थी। 23 सितंबर को झींझक कस्बे के छोटा चौराहा स्थित सराफा व्यापारी राकेश वर्मा का रुपयों व मोबाइल रखा बैग चोरी हो गया था।
इसका खुलासा झींझक पुलिस ने 28 सितंबर को किया था। शनिवार को झींझक चौकी पहुंचे जिला उद्योग व्यापार मंडल युवा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे व व्यापारियों ने झींझक चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा व अन्य पुलिस कर्मियों को माला पहना व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान व्यापार मंडल झींझक के अध्यक्ष विनोद वर्मा, महामंत्री ह्रदेश गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, ललिया वर्मा, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।