{"_id":"5ac106b14f1c1bb5618b4d35","slug":"awadhesh-died-in-asansol-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसनसोल हिंसाः पत्नी और मित्र के साथ घूमने गया था, अब भाई लेने गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसनसोल हिंसाः पत्नी और मित्र के साथ घूमने गया था, अब भाई लेने गया शव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
गांव में रोते बिलखते अवधेश के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले से पश्चिम बंगाल घूमने गए युवक के आसनसोल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान गोली लग गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक पत्नी और मित्र के साथ घूमने गया था।
ठठिया थानाक्षेत्र के भदौसी निवासी 28 वर्षीय अवधेश दोहरे की ससुराल बिहार के बेगूसराय में है। 25 मार्च को वह पत्नी रानी देवी और परिवार की श्रीदेवी के अलावा पड़ोसी गांव ककरघटा में रहने वाले दोस्त राजाराम के साथ बिहार गया था। राजाराम की ससुराल बिहार और पश्चिम बंगाल सीमा से लगे गिरमिट में है।
29 मार्च को राजाराम सभी लोगों को अपनी ससुराल गिरमिट ले गया। शाम को सभी लोग बेगूसराय लौट रहे थे। तभी पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई और सभी लोग वहीं फंस गए। इस दौरान उपद्रवियों ने राजाराम, अवधेश, रानी देवी और श्रीदेवी पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गोली लगने से अवधेश घायल हो गया। जिसे प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार शाम को अवधेश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अवधेश की मौत सूचना गांव में आते ही परिवार में कोहराम मच गया। अवधेश का भाई राधेश्याम शव लेने पश्चिम बंगाल गया है।