फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Avnish Dixit, Preparations underway to get non-bailable warrant for Vikas and Jain, police filed application

Avnish Dixit: विकास व जैन का गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी, पुलिस ने कोर्ट में दी अर्जी…जल्द इनाम होगा घोषित

Sun, 01 Sep 2024 10:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 Sep 2024 10:08 AM IST
सार

Kanpur News: नजूल संपत्ति के मामले में पुलिस अवनीश के साथियों विकास और जैन का गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की कार्रवाई भी करेगी।

विज्ञापन
Avnish Dixit, Preparations underway to get non-bailable warrant for Vikas and Jain, police filed application
अवनीश दीक्षित - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सिविल लाइंस में करोड़ों की नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास में जेल में बंद अवनीश दीक्षित गैंग के फरार गुर्गों विकास अवस्थी व जुए की बुक चलाने के आरोपी तलहा शफीक उर्फ जैन के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए कर्नलगंज पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दी है। माना जा रहा है कि कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

कर्नलगंज पुलिस ने पिछले दिनों शहर में जुआ और सट्टा का कारोबार चलाने वाले मासूम अली को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में मासूम ने कबूला था कि किदवईनगर निवासी विकास अवस्थी उससे 20 हजार रुपये महीने वसूलता था। विकास यह रकम अवनीश दीक्षित को पहुंचाता था। अवनीश यह रकम पुलिस से मदद और उसके जुए व सट्टे के कारोबार से जुड़ी खबरें न प्रकाशित होने देने के नाम पर लेता था।
विज्ञापन

मासूम अली के पास से बरामद डायरी में अनवरगंज लाटूश रोड निवासी राजा अहिरवार, कर्नलगंज इलाके में रहने वाले तलहा शरीफ उर्फ जैन समेत कई बुकी और सटोरियों के नाम व पते लिखे मिले थे। इस मामले में फरार चल रहे विकास अवस्थी और तलहा को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैर जमानती वारंट जारी कराकर होगी अग्रिम कार्रवाई
हालांकि, दोनों में कोई हाथ नहीं लगा।  एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने बताया कि विकास अवस्थी व तलहा शरीफ उर्फ जैन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए कर्नलगंज पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दी है। जल्द ही दोनों के गैर जमानती वारंट जारी कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed