फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aviral and Shreya finished first in the 400 and 800 meter races.

Kanpur News: 400 व 800 मीटर दौड़ में अविरल और श्रेया प्रथम

Sat, 06 Dec 2025 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Aviral and Shreya finished first in the 400 and 800 meter races.
कानपुर। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल बर्रा दो में शुक्रवार को आयोजित 33वें वार्षिक खेलकूद महोत्सव में 300 खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। 400 व 800 मीटर दौड़ में ब्लू बर्ड्स हाउस के खिलाड़ी कक्षा छह के अविरल कुशवाहा व कक्षा पांच की श्रेया मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


हाई जंप में गोल्डन विंग्स, ब्रॉड जंप में रेड रोजेज और भाला फेंक में ग्रीन लीव्स हाउस ने बाजी मारी। बच्चों की चींटी रेस और कक्षा चार की कैटरपिलर रेस विशेष आकर्षण रहीं। ओवरऑल चैंपियन का खिताब रेड रोजेज हाउस के नाम रहा।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि ऑर्डनेंस फैक्टरी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (रक्षा मंत्रालय) के सेवानिवृत्त उपनिदेशक संजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय व उपप्रधानाचार्य संजय शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर महोत्सव का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकर्षक मार्च-पास्ट के बाद विद्यालय कप्तान सुहानी निगम ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर हरमिलाप मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव आनंद समेत शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed