फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Avijeet, Aadya, and Pranjal emerge as winners of the Mastermind Classical Chess tournament.

Kanpur News: अविजीत, आद्या, प्रांजल बने मास्टरमाइंड क्लासिकल शतरंज के विजेता

Mon, 22 Jun 2026 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Avijeet, Aadya, and Pranjal emerge as winners of the Mastermind Classical Chess tournament.
कानपुर। मास्टरमाइंड क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता के आखिरी दिन कांटे की टक्कर हुई। अविजीत, आद्या और प्रांजल ने शानदार प्रदर्शन कर अपने वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सीएसजेएम विश्वविद्यालय की प्रो. वैशाली सोनी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अवधपुरी स्थित मास्टरमाइंड चेस अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के 34 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छह राउंड के मुकाबलों के बाद अंडर-14 बालक वर्ग में वीरेंद्र स्वरूप पनकी के अविजीत गुरहा ने पांच अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। द चिंटल्स स्कूल के आरव कुमार सिंह 4.5 अंकों के साथ दूसरे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के अधिराज राठौर चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की आद्या मिश्रा 4.5 अंकों के साथ विजेता बनीं, जबकि डॉ. वीरेंद्र स्वरूप किदवई नगर की समृद्धि वर्मा व अनन्या अवस्थी ने तीन-तीन अंक अर्जित कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप श्यामनगर के प्रांजल सिंह ने 5.5 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी के विराज गुप्ता और स्कॉलर मिशन के कृष्ण ठाकुर ने चार-चार अंक जुटाकर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्वस्तिका कुमारी चार अंकों के साथ प्रथम रहीं। डीपीएस कल्याणपुर की परीशा अवस्थी तीन अंकों के साथ दूसरे और एलेन हाउस खलासी लाइन की आर्या गुप्ता 1.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक प्रशंसा वर्मा और सहायक निर्णायक अनुराग निषाद, आयोजक आलोक गुप्ता, ऋषभ निषाद, कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed