फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Avatharan-2025' begins at Medical College, sports festival also begins amidst cultural colours

Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में ‘अवतरण-2025’ का आगाज, सांस्कृतिक रंगों के बीच खेल महोत्सव भी शुरू

Sun, 21 Dec 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 21 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
'Avatharan-2025' begins at Medical College, sports festival also begins amidst cultural colours
कानपुर देहात। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अकबरपुर में शनिवार से वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद महोत्सव ‘अवतरण-2025’ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा ने किया। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। काव्य पाठ में दूल्हे हसन की स्वरचित कविताओं ने श्रोताओं को भावविभोर किया। संगीत सत्र में राज और आशीष के युगल गान तथा छात्राओं के समूह गान ने खूब तालियां बटोरीं। नृत्य प्रस्तुतियों में अनमोल व उनके ग्रुप का बॉलीवुड डांस, ‘लो वोल्टेज’ ग्रुप का जोशीला प्रदर्शन और राजस्थानी, गुजराती व पंजाबी लोकनृत्य ने भारतीय संस्कृति की विविधता को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच खेलकूद महोत्सव का भी औपचारिक उद्घाटन किया गया। स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. पवन सिंह के निर्देशन में आयोजित चार दिवसीय खेल उत्सव की शुरुआत प्रधानाचार्य ने स्वयं पिच पर उतरकर बैटिंग कर की। सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने विद्यार्थियों से अपने मेडिकल कॉलेज के अनुभव साझा करते हुए पढ़ाई के साथ जीवन को खुलकर जीने का संदेश दिया। वहीं, प्रधानाचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा ने कहा कि ‘अवतरण’ केवल उत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सकारात्मक कार्य वातावरण और ‘लिविंग टुगेदर’ की भावना विकसित होती है, जो चिकित्सा पेशे में टीम वर्क के लिए जरूरी है। सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डॉ. पल्लवी आनंद, डॉ. नासिर महमूद सहित आयोजन समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की गई। इस दौरान डॉ. प्रतीक सक्सेना, डॉ. प्रसून सचान, मीडिया प्रभारी डॉ. आराधना यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed