फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auto-rickshaw drivers are supposed to pick up passengers from designated stands, but officials are failing to enforce this rule.

Kanpur News: निर्धारित स्टैंड से ऑटो चालक बैठाएंगे सवारी, अमल नहीं करा रहे अधिकारी

Thu, 02 Jul 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw drivers are supposed to pick up passengers from designated stands, but officials are failing to enforce this rule.
कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंगलवार को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर ऑटो, बस व अन्य वाहन न खड़े हों। सभी वाहन निर्धारित स्टैंड से संचालित होंगे। इसके बाद भी जिम्मेदार आदेश को अमल में नहीं ला रहे हैं और चालक ऑटो को चौराहों व मुख्य मार्गों पर खड़ा कर सवारी बैठा व उतार रहे हैं।
विज्ञापन

नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत ने करीब 1.5 करोड़ की लागत से गांधी चौराहे पर बस व ऑटो स्टैंड बनवाया है। इसके बावजूद चालक मनमानी कर मुख्य मार्गों व चौराहों पर ऑटो व अन्य सवारी वाहनों को खड़ा करते हैं। ऐसे में रुक-रुक कर जाम की समस्या बनती रहती है। इससे राहगीरों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

जब कभी यातायात पुलिस इनके खिलाफ अभियान चलाकर खानापूर्ति कर देती है और दो-चार दिन बाद सब कुछ उसी ढर्रे पर चलने लगता है। बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो चौराहों व अन्य स्थानों पर सड़क किनारे ऑटो खड़े नजर आए और चालक सवारी को बैठाने के लिए आवाज दे रहे थे। वहीं, सड़क पर वाहन खड़े होने से रुक-रुक कर जाम की स्थिति नजर आई। अकबरपुर ओवर ब्रिज से रूरा जाने वाले रोड पर वाहन रुक-रुककर निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
नमस्ते चौराहा, समय दोपहर 12.15 बजे
अकबरपुर से कानपुर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर पहुंचने पर सड़क किनारे कतार लगाकर ऑटो खड़े नजर आए। चालक कानपुर जाने वाली सवारी को आवाज देकर बुला रहे थे। पुल के पास मौजूद यातायात पुलिस कर्मी भी अनदेखी किए रहे। चालक सवारी बैठाते व उतारते रहे।
.....................
रूरा मार्ग, समय दोपहर 1.30 बजे
नगर से रूरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर बाजार होने की वजह से सुबह से शाम तक खरीदारी करने वालों का आना-जाना होता है। इससे यहां मार्ग में भीड़ बनी रहती है। यहां पहुंचने पर ऑटो व ई-रिक्शा चालक वाहन को सड़क पर खड़ा कर सवारी बैठा रहे थे। जबकि पीछे से आने वाले पैदल व दो पहिया वाहन चालक इनसे बचकर निकल रहे थे।
...................
बयान.............
ऑटो व अन्य सवारी वाहनों को सड़क पर नहीं खड़े होने दिया जाएगा। निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सभी यातायात कर्मियों को आदेश से अवगत करा दिया गया है। सवारी वाहन निर्धारित स्टैंड से संचालित किए जाएंगे। नियमों का पालन न करने वाले वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। - संजय गुप्ता, क्षेत्राधिकारी, यातायात

....................
ऑटो व बस के लिए बनाए गए निर्धारित स्टैंड से ही सवारी वाहन संचालित होंगे। इसके लिए चालकों को जागरूक करने के साथ चालान की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी अगर सुधार नहीं होता है तो वाहनों को सीज किया जाएगा। निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। - रोहित राजपूत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed