फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auto overturns after collision with truck, five injured, three referred

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा पांच घायल, तीन रेफर

Fri, 13 Oct 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 13 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Auto overturns after collision with truck, five injured, three referred
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे पर डीघ पेट्रोल पंप के सामने ट्रक की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर से सवारियां लेकर एक ऑटो पुखरायां की ओर जा रहा था। डीघ पेट्रोल पंप के सामने हाईवे किनारे से लेकर आगे तक डंपर खड़े थे। स्थानीय लोगों ने बताया ऑटो निकलने लगा तो एक ट्रक साइड से टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे ऑटो डिवाइडर में चढ़कर पलट गया। ट्रक की टक्कर से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार पुखरायां के बनवारी लाल, औरैया अछल्दा के आर्यन और शांति देवी, जालौन कालपी की शबीना, और हर्षिल को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी देवीपुर में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉ. विकास कुमार ने शबीना, आर्यन, बनवारीलाल को जिला अस्पताल रेफर किया। वहीं ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घटना होते ही हाईवे किनारे खड़े डंपर लेकर चालक निकल गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपरों की लाइन लगी रहने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सीओ भोगनीपुर रविकांत गौड़ ने बताया कि हाईवे किनारे खड़े हो रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed