{"_id":"67c7553bf38fe37026088f63","slug":"auto-overturned-after-hitting-a-young-man-walking-one-died-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-123574-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारने के बाद ऑटो पलटा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारने के बाद ऑटो पलटा, एक की मौत
Wed, 05 Mar 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के छुइया नाले के पास सैलून दुकानदार को टक्कर मारने के बाद ऑटो पलट गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान दुकानदार की की मौत हो गई।
दहेली निवासी श्याम बाबू सोमवार को ऑटो से पत्नी माधुरी, बेटे श्रीबाबू के साथ मां सुनीता को डॉक्टर को दिखाने झींझक गए थे। देर रात सभी वापस घर लौट रहे थे। छुईया नाले के पास पहुंचने पर पैदल घर जा रहे प्रवीण उर्फ शिशु (32) पुत्र श्याम बाबू निवासी शास्त्री नगर बहादुरपुर को टक्कर मारते हुए ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार श्याम बाबू, श्रीबाबू तथा माधुरी व प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉक्टर सौरभ शाक्य ने गंभीर हालत के चलते श्याम बाबू, माधुरी व शिशु हैलट रेफर कर दिया।
हैलट में इलाज के दौरान प्रवीण की मंगलवार को मौत हो गई। अनहोनी पर पत्नी कंचन, पिता श्याम बाबू बिलखते रहे। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा सैलून की दुकान किए थे। रात को दुकान बंद कर पैदल घर आ रहा था। उसके दो बच्चे मानक, रिमझिक हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।