फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auto driver's health deteriorates under suspicious circumstances, dies

Kanpur News: संदिग्ध हालत में ऑटो चालक की बिगड़ी तबीयत, मौत

Thu, 09 Oct 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 09 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Auto driver's health deteriorates under suspicious circumstances, dies
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के खनपना निवासी ऑटो चालक की मंगलवार रात को संदिग्ध हालत में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खनपना निवासी यदुवीर उर्फ शानू सिंह (28) ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मां ऊषा देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले बहू बबिता अपनी बेटी लवी व आयुषी के साथ मायके चली गई थी। मंगलवार शाम को ऑटो चलाकर घर आने पर शानू ने खाना खाया और कुछ देर छत पर टहलने के बाद कमरे में चला गया।
विज्ञापन

रात 10 बजे के करीब कमरे में पहुंचने पर उन्होंने बेटे को आवाज दी। जवाब न मिलने पर बेटे को जगाने का प्रयास किया तो वह बेहोशी की हालत में मिला। चीखने पर आए पड़ोसियों की मदद से वह बेटे को मेडिकल कॉलेज ले गईं। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऑटो चालक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हुई है। परिजन के कहने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed