फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraya District Panchayat president Election start

औरैया जि.पं.अध्यक्ष चुनावः हिंसक घटनाओं के बाद भारी फोर्स के बीच मतदान, SP और BJP में तनानतनी

Tue, 22 Aug 2017 01:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 22 Aug 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
Auraya District Panchayat president Election start
औरैया जिला पंचायत चुनाव
औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसक घटना के बाद मंगलवार को भारी फोर्स के बीच मतदान शुरु हो चुके हैं। एडीजी जोन कानपुर और आईजी की निगरानी मे वोटिंग चल रही है। संवेदनशीलता को देखते हुए अन्य जिलों का पुलिस फोर्स जिले में आ चुका है। जिसकी डयूटी निर्धारित की जा चुकी है।  सुबह 11 बजे भाजपा समर्थित 11 सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना मत डाला। 
विज्ञापन


औरैया के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर पूरे सूबे की निगाह टिकी हुई हैं। इसलिए चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस फोर्स की पुख्ता व्यवस्था के अलावा बैरीकेडिंग के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की अनुमति के बगैर कोई भी व्यक्ति बैरीकेडिंग के इर्द-गिर्द नहीं घूम सकेगा। इसके अलावा मुख्यालय के आसपास क्षेत्र के गांवों में भी पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। 

विज्ञापन

दीपू व कल्लू में होगी टक्कर 
औरैया जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में भाजपा समर्थित दीपू सिंह व सपा प्रत्याशी सुधीर यादव कल्लू के बीच चुनाव होना है। जिले में कुल 23 जिला पंचायत सदस्य हैं। इसमें दो जेल में है। जिन्हें मतदान की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में 21 सदस्यों को ही मतदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा से - गुलनाज बेगम, राजबीर यादव, सुधीर यादव, पुष्पेंद्र कठेरिया, जितेंद्र यादव, नीलम राजपूत, शिवसिंह पाल, उर्मिला, ममता, प्रशांत पाल ने अपना वोट डाला। 

- औरैया-सपा प्रत्यासी कल्लू यादव सहित 10 ने डाला वोट
- कुल 21 वोट पड़े। 23 सदस्य थे। जिसमे दो सदस्य जेल में है मतदान की अनुमति नहीं मिली।
- सपा प्रत्याशी कल्लू व पूर्व जिला पंचायत अध्य्क्ष ने कौर्ट के आदेश से किया मतदान। रेप के मुक़दमे में पुलिस कर रही थी गिरफतारी की तैयारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed