UP: औरैया की ‘कातिल’ दुल्हन! लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन है अनुराग, रील बनाना भी पसंद…प्रगति की आईडी प्राइवेट
Auraiya News: हाइड्रा चालक दिलीप भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था। उसके 940 फॉलोवर हैं। आईडी से 982 वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इनमें ज्यादातर वीडियो अपने काम के साथ ही धार्मिक स्थलों के हैं। खाटू श्याम व मथुरा भी वह अक्सर जाता था।
विस्तार
औरैया जिले में हाइड्रा चालक दिलीप हत्याकांड में आरोपी प्रगति का प्रेमी अनुराग लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन है। वह महंगे कपड़े भी पहनता है। साथ ही सड़कों पर हाई स्पीड बाइकों की राइडिंग करने का भी शौक है। इसके अलावा फ्लाइट से यात्राएं भी कर चुका है। वह महंगी कारों से गांव आता था और लोगों पर रौब गाठता था।
ये शान शौकत की जिंदगी वह अपने दोस्तों की यारी और रिश्तेदारों के पैसे से पूरे कर रहा था। खास बात यह है कि अनुराग के पास खुद की एक बाइक भी नहीं है। सियापुर गांव निवासी अनुराग कई नामों से जाना जाता है। गांव में कोई उसे बबलू तो कोई मनोज के नाम से बुलाता है। झींझक में बीएससी की करने के बाद वह गांव में रहने लगा था।
सपनों को पूरा करने के लिए पाल रखी थी जिद
कुछ काम धंधा नहीं था। ऐसे में उसने ट्रैक्टर चलाना शुरू कर दिया, लेकिन उसके सपने उसकी औकात से बड़े थे। उन सपनों को पूरा करने के लिए उसने जिद पाल रखी थी। शौक व शान में कोई कमी न रहे। इसके लिए वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसे लेता था और उन्हीं के पैसों से अपने अरमान पूरे करता था।
यह भी पढ़ें- कातिल दुल्हन पर नया खुलासा: शातिर निकली मासूम चेहरे वाली प्रगति, पड़ोसी से प्यार, दीदी के देवर पर भी डाले डोरे
शान शौकत को बनाना चाहता था पहचान
ब्रांडेड कपड़े व जूते खरीदता था। साथ ही, महंगी फ्लाइटों से सफर करना व लग्जरी होटलों में रुकना भी उसे अच्छा लगता था। इस दिखावटी शान शौकत को वह अपनी असल पहचान बनाना चाहता था। इंस्टाग्राम आईडी पर उसकी पोस्ट इसी ओर इशारा कर रही है।
रील बनाने का शौकीन दिलीप पर पत्नी के संग एक भी नहीं
हाइड्रा चालक दिलीप भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था। उसके 940 फॉलोवर हैं। आईडी से 982 वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इनमें ज्यादातर वीडियो अपने काम के साथ ही धार्मिक स्थलों के हैं। खाटू श्याम व मथुरा भी वह अक्सर जाता था।
प्रगति ने अपनी आईडी में लगा रखी है प्राइवेसी
इसके वीडियो बनाकर पोस्ट करता था, लेकिन उसकी इंस्टाग्राम आईडी में पत्नी के संग एक भी रील नहीं है। हालांकि, आईडी मनुजवाई अहीर नाम से बनी अनुराग की आईडी को वह फॉलो कर रहा था, जबकि प्रगति ने अपनी आईडी में प्राइवेसी लगा रखी है।
संबंधित वीडियो-