{"_id":"64b93c56a8280bb6f307c613","slug":"auraiya-young-man-misdeed-with-woman-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: घर में अकेली सो रही महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: घर में अकेली सो रही महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 20 Jul 2023 07:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Jul 2023 07:27 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने गांव के युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। एक गांव निवासी पीड़ित विधवा ने कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन
तभी रात लगभग 11 बजे गांव निवासी उत्तम घर में घुस आया। आरोप लगाया कि आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके छूटकर पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस को उसने आप बीती बताई। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन