{"_id":"64a6afca3ad6c9d6de0dcb4e","slug":"auraiya-young-man-hanged-himself-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मजदूरी कर करता था गुजर बसर, नहीं मिल रहा था रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मजदूरी कर करता था गुजर बसर, नहीं मिल रहा था रोजगार
Thu, 06 Jul 2023 05:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Jul 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद में आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मोहम्मदाबाद निवासी नीरज कुमार (38) पुत्र मन्नीलाल कठेरिया मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार तड़के उसका शव कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। पति का शव देख पत्नी भारती देवी ने शोर मचाया तो परिजन व पड़ोसी पहुंचे।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने अछल्दा पुलिस को सूचना दी। मौके पर उप निरीक्षक पहलवान सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मृतक की पत्नी ने बताया की पति पिछले कुछ दिनों से काम न मिला था। घर की माली हालत ठीक न होने पर परेशान चल रहे थे। बुधवार शाम खाना खाना के बाद सभी छप्पर के नीचे लेटे थे। रात में वह कब उठकर कमरे में चले गए, पता नहीं चला। तड़के जब वह उठी तो पति चारपाई पर नहीं थे। कमरे में जाकर देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन