फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Water level of Anhaiya River rise submerging 100 bighas of crops farmers cleaned drain voluntary labor

औरैया: अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ा़, 100 बीघा धान की फसल जलमग्न, किसानों ने श्रमदान कर नाले की सफाई की

Wed, 30 Sep 2026 11:30 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 30 Sep 2026 11:30 AM IST
सार

Auraiya News: कुदरकोट थाना क्षेत्र में अन्हैया नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से खेतों में पानी भर गया, जिससे करीब 100 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। फसल को तबाही से बचाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के बैनर तले कई गांवों के किसानों ने रठा बंबा के शेपिन नाले की सफाई कर जल निकासी का रास्ता साफ किया।

विज्ञापन
Auraiya Water level of Anhaiya River rise submerging 100 bighas of crops farmers cleaned drain voluntary labor
किसानों ने श्रमदान कर नाले की सफाई की - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के कुदरकोट थाना क्षेत्र में अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण क्षेत्र में करीब 100 बीघा धान की फसल में पानी भर गया है। खेतों में अधिक मात्रा में पानी जमा होने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। पानी की निकासी के लिए बुधवार को भाईपुरा और झुगुरियापुर के बीच रठा बंबा के शेपिन नाला की किसानों ने सामूहिक रूप से साफ-सफाई की। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के जिलाध्यक्ष विशेष यादव ने बताया कि नदी का

विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से खेतों में पानी भर गया था।
पानी की निकासी के लिए शेपिन नाला के गेट पर जलभराव और गंदगी के कारण निकासी प्रभावित हो रही थी। इसके बाद नगला लालजू, नगला महुआ, चन्हैया और अंबेडकर नगर समेत आसपास के किसानों ने एकजुट होकर नाले की सफाई का जिम्मा उठाया। इससे खेतों में भरा अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके और धान की फसल को नुकसान से बचाया जा सके। किसानों ने बताया कि खेतों में अभी भी काफी मात्रा में पानी भरा हुआ है।

विज्ञापन





फसल को मिल सकेगी राहत
नाले की सफाई के बाद पानी की निकासी तेज होने की उम्मीद है, जिससे फसल को राहत मिल सकेगी। सफाई अभियान में विशेष यादव के नेतृत्व में विमलेश, सुखवीर, निर्भय चंद्र, अशोक, कप्तान सिंह, अनोखेलाल, राहुल, सतेंद्र, संजय, विवेक, जितेंद्र और अंजनी समेत किसानों ने श्रमदान किया। किसानों ने कहा कि फसल बचाने के लिए सभी किसान मिलकर प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed