{"_id":"6ad44848560182cc6d00eeb7","slug":"auraiya-violent-clash-between-two-groups-in-kudarkot-one-person-injured-and-referred-to-the-district-hospital-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: कुदरकोट में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गाली-गलौज के बाद चले लाठी-डंडे, एक घायल जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: कुदरकोट में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गाली-गलौज के बाद चले लाठी-डंडे, एक घायल जिला अस्पताल रेफर
Sun, 18 Oct 2026 09:47 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:47 AM IST
सार
Auraiya News: कुदरकोट थाना क्षेत्र के लुखरिया गढ़वाना गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हिंसक झड़प में दो युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र के लुखरिया गढ़वाना गांव में शनिवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में अश्वनी कुमार की हालत को देखते हुए उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि उसके चचेरे भाई राकेश का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घटना से संबंधित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पीड़ित सर्वेश कुमार निवासी लुखरिया गढ़वाना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 17 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे गांव के ही मनोज कुमार, जनवेद कुमार, ईशू उर्फ अनुरुद्ध और अजय कुमार ने उनके बेटे अश्वनी कुमार (21) और भतीजे राकेश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
Trending Videos
तहरीर के आधार पर मामला दर्ज
आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की जांच पड़ताल कर रही है। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।