फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Truck Loaded with False Ceiling Materials Overturns on Highway; Vehicles Crawl for Hours

Auraiya: हाईवे पर पलटा फॉल सीलिंग लदा ट्रक, घंटों रेंगते रहे वाहन

Thu, 19 Mar 2026 10:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 19 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Truck Loaded with False Ceiling Materials Overturns on Highway; Vehicles Crawl for Hours
हाईवे पर पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर तेजपुर गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम को फॉल सीलिंग का सामान लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रक और उसमें लदा लाखों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कानपुर की ओर से फॉल सीलिंग का सामान लेकर एक ट्रक इटावा की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के तेजपुर गांव के समीप पहुंचा, तभी चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए हाईवे के किनारे से वाहनों का आवागमन शुरू करवाया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। क्रेन की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद पलटे ट्रक को हाईवे से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस अब ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की तलाश में जुटी है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और यातायात बहाल कर दिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed