{"_id":"6a54b9ff60e5755c7201cc74","slug":"auraiya-traffic-halts-for-bjp-leaders-welcome-two-ambulances-stuck-in-jam-patients-distressed-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: भाजपा नेताओं के स्वागत में थमा ट्रैफिक, जाम में फंसी रहीं दो एंबुलेंस; मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: भाजपा नेताओं के स्वागत में थमा ट्रैफिक, जाम में फंसी रहीं दो एंबुलेंस; मरीज हुए परेशान
Mon, 13 Jul 2026 10:52 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए, जिससे मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। स्थिति यह रही कि जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं और उनमें मौजूद मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही भीड़ लगा दी। इस दौरान लगातार वाहनों का आवागमन बाधित रहा। जाम में फंसी एंबुलेंस के चालक और कर्मचारी लगातार सायरन बजाते रहे तथा रास्ता देने की अपील करते रहे, लेकिन भीड़ देर तक नहीं हटी। इससे एंबुलेंस में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
जाम के कारण आम राहगीरों, स्कूल से लौट रहे बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और अन्य वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग काफी देर तक सड़क पर फंसे रहे, जबकि कुछ ने वैकल्पिक रास्तों का सहारा लिया। गर्मी और लंबा इंतजार लोगों की परेशानी का कारण बना।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन, पुलिस और आयोजकों की संयुक्त जिम्मेदारी होती है। यदि पहले से उचित यातायात प्रबंधन किया जाता तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था।