फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: There was a technical fault in the goods train, many trains including Shatabdi remained standing

Auraiya: मालगाड़ी में तकनीकी खामी आई, शताब्दी समेत कई ट्रेनें सवा घंटे खड़ी रहीं, परेशान हुए यात्री

Mon, 21 Nov 2022 02:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Nov 2022 02:42 PM IST
सार

कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के पहिए में धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन रेल कंट्रोल को सूचना दी गई। फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी को खड़ा कर दिया गया।

विज्ञापन
Auraiya: There was a technical fault in the goods train, many trains including Shatabdi remained standing
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के पहिए में धुआं निकलता देखकर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फफूंद और कंचौसी के बीच ट्रेन को रोक कर तकनीकी खामी दूर की गई। शताब्दी एक्सप्रेस को फफूंद रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। लगभग सवा घंटे बाद मालगाड़ी में तकनीकी खामी दूर होने के बाद रूट बहाल हुआ।

विज्ञापन


फफूंद रेलवे स्टेशन पर खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस को भी गंतव्य की ओर रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार लगभग साढ़े 10 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन से एक मालगाड़ी गुजरी। रेल कर्मियों ने एक पहिए में धुआं निकलते देखा। आनन-फानन रेल कंट्रोल को सूचना दी गई। फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी को खड़ा कर दिया गया। तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंच गई। नई दिल्ली से लखनऊ जा रही 12004 डाउन शताब्दी एक्सप्रेस को फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रोक दिया गया। लगभग साढ़े 11 बजे मालगाड़ी में तकनीकी खामी ठीक हो सकी। मालगाड़ी को आगे रवाना करने के बाद फफूंद में खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस को 11 बजकर 46 मिनट पर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। मालगाड़ी में तकनीकी खामी आने के कारण पीछे के स्टेशनों पर अन्य नॉन स्टॉप ट्रेनें भी खड़ी रहीं। फफूंद रेलवे स्टेशन पर खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस के यात्री खासे परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed