फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Speeding car rams into a stationary loader

Auraiya News: खड़े लोडर में घुसी तेज रफ्तार कार

Mon, 26 Oct 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Speeding car rams into a stationary loader
फोटो-08-घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार और लोडर। स्रोत:पुलिस
अनंतराम। हाईवे पर रविवार की देर रात भटा रोड के सामने हाईवे के किनारे खड़े लोडर में पीछे से एक तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही कार सवार तीन युवक अंदर ही फंस गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के होटलों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

कानपुर देहात स्थित रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव धनी नवादा निवासी अवनीश कुमार रविवार रात कानपुर नगर से ब्रेड लादकर इटावा जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर को तेज नींद आने के कारण उसने लोडर को हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया और सो गया। देर रात करीब एक बजे अजीतमल की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खड़े लोडर के पिछले हिस्से से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी पहचान फफूंद थाना क्षेत्र के गांव भर्रापुर निवासी शनि (24), इटावा स्थित थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के गांव उदयपुरा निवासी ऋषभ (30) और बाबरपुर के शास्त्री नगर निवासी अभिनव (18) के रूप में हुई है। घायलों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। वहां उपचार के बाद तीनों को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई थी। लोडर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed