फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UPDA has allotted industrial plots in potholed areas.

Auraiya News: गड्ढों वाली जगह पर यूपीडा ने निकाले औद्योगिक प्लाट

Mon, 26 Oct 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
UPDA has allotted industrial plots in potholed areas.
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए खरीदी गई 369 करोड़ रुपये की जमीन पर बड़े स्तर में अवैध खनन हो गया है। इसी जगह पर यूपीडा की ओर से औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए प्लाट निकाले हैं। यहां के दाम भी अन्य जिलों के अपेक्षा ज्यादा हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक गलियारे के प्रथम चरण के लिए यूपीडा ने मिहौली और निगड़ा गांव के 800 से अधिक किसानों से जमीन के बैनामे कराए थे। समतल जमीन होने के कारण यहां परियोजना विकसित करना अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा था। आरोप है कि जमीन यूपीडा के नाम होने के बाद भी बड़े पैमाने पर मिट्टी की अवैध खोदाई होती रही और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मिहौली गांव में गाटा संख्या 394, 422, 423, 424, 425, 427, 328 समेत अन्य गाटों में खोदाई किए जाने की बात सामने आई है। हजारों डंपर मिट्टी को माफियाओं ने बेच दिया। अब इन्हीं जगहों पर यूपीडा की ओर से प्लाट बनाया जाएगा। इसके लिए कारोबारियों को जमीन भी दिखाई गई है। यहां पर 7920 प्रति स्क्वायर मीटर के हिसाब से कारोबारी को दी जाएगी। यह जमीन इटावा, शाहजहांपुर, हमीरपुर व हरदोई की अपेक्षा ज्यादा है। वहीं, एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed