{"_id":"6a30de687aae2430a908c87c","slug":"auraiya-theft-cash-and-jewelry-worth-lakhs-stolen-from-two-homes-plot-involved-cutting-off-the-power-supply-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Theft: दो घरों से नकदी व लाखों के जेवर पार, बिजली गुल करने की थी साजिश, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Theft: दो घरों से नकदी व लाखों के जेवर पार, बिजली गुल करने की थी साजिश, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल
Tue, 16 Jun 2026 10:56 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:56 AM IST
सार
Auraiya News: सराय शीश गांव में चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। साजिश के तहत बिजली गुल करने की सूचना के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हो सकी, जिससे चोरों को वारदात करने का मौका मिल गया।
विज्ञापन
घर में खुला पड़ा बक्शा और बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम सराय शीश में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। मंगलवार सुबह वारदात की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर पीड़ितों से पूछताछ की। पहली वारदात गांव निवासी शीलू के घर हुई। शीलू अपने परिवार के साथ छत पर और मां कांति देवी बाहर सो रही थीं।
विज्ञापन
सुबह आंख खुली, तो कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। चोर यहां से सोने की अंगूठियां, झाले, बालियां, चांदी की पायल और 28 हजार रुपये रुपये नकद पार कर दिए। वहीं, मात्र 100 मीटर दूर अकेली रह रही शकुंतला के घर से भी चोरों ने कुंडल, चांदी की कमरकुंदनी, 100 ग्राम की पायल, एक अंगूठी, 30 हजार रुपये नकद पार कर दी।
विज्ञापन
जल्द ही मामले का खुलासा होगा
पूछताछ में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे चोरों ने वैबाह क्षेत्र में 11 केवीए लाइन पर चेन फेंककर फाल्ट कराने की साजिश रची थी। बिजली विभाग ने तत्काल लाइन ठीक कर, इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस को पहले ही अलर्ट मिलने के बावजूद क्षेत्र में मुस्तैदी नहीं बढ़ाई गई, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।