फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Theft at a jewelry shop solved three criminals arrested in a police encounter

Auraiya: ज्वेलर्स की दुकान से चोरी का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Thu, 08 Jan 2026 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Jan 2026 11:49 AM IST
सार

Auraiya News: कुदरकोट पुलिस ने ज्वेलर्स शॉप में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दो अपराधी घायल हुए हैं और चोरी के लाखों के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Auraiya Theft at a jewelry shop solved three criminals arrested in a police encounter
घटनास्थल पर खड़ी कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में कुदरकोट थाना पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर ज्वेलर्स की दुकान से हुई लाखों रुपये की आभूषण चोरी का खुलासा किया है। पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी विमल, रामू उर्फ छोटू और सचिन गिरफ्तार किए गए हैं। इस दौरान उनके कब्जे से चोरी के आभूषण, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक कार बरामद हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे दबोचा गिरोह
घटना का खुलासा आठ जनवरी 2026 को तब हुआ, जब थाना कुदरकोट पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम एरवाकटरा-कुदरकोट मार्ग पर सूत्यानी मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि कुदरकोट की ओर से एरवाकटरा की तरफ एक संदिग्ध गाड़ी आ रही है। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया, तो चालक ने तेजी से गाड़ी दौड़ा दी। एरवाकटरा बॉर्डर पर दूसरी मोबाइल टीम को देखकर आरोपियों ने गाड़ी दिलीपपुर की ओर मोड़ी, लेकिन अनियंत्रित होकर वह एक खंभे से टकरा गई।

विज्ञापन

पुलिस पर की फायरिंग, आत्मरक्षा में चलाई गोली
गाड़ी से उतरते ही आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी विमल के दाहिने पैर, रामू उर्फ छोटू के बाएं पैर में गोली लगी। तीसरे आरोपी सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया है, जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

चार जनवरी को हुई थी चोरी
यह घटना दो जनवरी 2026 को हुई थी, जब वादी दिनेश कुमार पुत्र हंसराय ने तहरीर दी थी कि उनकी ज्वेलर्स दुकान से अज्ञात चोरों ने आभूषण चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और गठित तीन टीमों ने तत्परता दिखाते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed