फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya The body of injured mans companion was found in field family members suspected murder

औरैया गोलीकांड: घायल के साथी का शव खेत में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Fri, 26 Sep 2025 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Sep 2025 01:01 PM IST
सार

Auraiya News: अछल्दा गोलीकांड में घायल विपिन यादव के लापता साथी शिवा भदौरिया का शव घटना स्थल से महज 10 मीटर दूर एक धान के खेत में मिला है। परिजनों ने गोली मारकर हत्या की आशंका जताई है और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Auraiya The body of injured mans companion was found in field family members suspected murder
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड में घायल के लापता साथी का शव घटनास्थल से महज 10 मीटर दूर धान के खेत में मिला है। सूचना पर एसपी अभिषेक भारती ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। युवक के सीने में चोट के निशान मिले। परिवार ने गोली मार कर हत्या की आशंका जताई है। एसपी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के खुलासा के लिए तीन टीम लगाई गईं हैं।

विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के हरिनारायणपुर निवासी विपिन यादव अपने दोस्त आशा का बाग निवासी के साथ बुधवार की शाम साढ़े आठ बजे बाइक से अछल्दा से घर जा रहे थे। तभी घासारा के समीप पुलिया के पास गौतला व अन्य गांव के युवकों द्वारा गोली चलाई गई, जिसमें विपिन यादव की बाजू में गोली लगी थी। वहीं दोस्त के भी गोली लगने की बात कही गई, लेकिन रात होने के कारण दोस्त शिवा भदौरिया घटनास्थल से लगभग 10 मीटर दूर धान के खेत में जा गिरा था।

विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिली
वहीं, विपिन यादव अपने घर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया था। यहां से मिनी पीजीआई सैफई भेज दिया गया था, लेकिन पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिली। वहीं विपिन यादव के दोस्त शिवा भदौरिया पुत्र परशुराम जिसका शुक्रवार की सुबह खेत में शव पड़ा मिला।

विज्ञापन

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही
पुलिस ने न तो उसकी लोकेशन ली और न ही उसकी जानकारी जुटाई गई। शुक्रवार को सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, नामदज समेत 10 आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में जल्द से गिरफ्तारी करने के बाद कहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed