{"_id":"6af1beaa64a560a1960bc22a","slug":"auraiya-stone-pelting-follows-dispute-between-two-groups-six-injured-pac-deployed-in-the-village-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: दो वर्गों में विवाद के बाद पथराव, छह घायल, गांव में पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: दो वर्गों में विवाद के बाद पथराव, छह घायल, गांव में पीएसी तैनात
Mon, 09 Nov 2026 06:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
गांव में तनाव का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
अयाना थाना क्षेत्र के असेवा गांव में सोमवार को दो वर्गों के लोगों के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी आलोक मिश्रा, सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अयाना थाने के अलावा अजीतमल, औरैया, फफूंद, दिबियापुर और महिला थाने का फोर्स भी बुलाया गया।
विज्ञापन
गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर गांव में निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में यह गलत निकली। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन